कोरबा। कोरबा वन मंडल में 37 हाथियों के चार झुंड ने 6 गांवों के 35 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। सबसे अधिक नुकसान बैगामार और लुदूखेत में 23 किसानों को हुआ। हाथियों का झुंड धरमजयगढ़ से पहुंचा है। चचिया में 15 हाथी, कुदमुरा और जिल्गा में 10 हाथी तथा मदनपुर जंगल में घूम रहे हाथियों ने केराकछार, दरगा, बताती और छिंदकोना में 7 किसानों की फसल को चौपट किया। वन विभाग की टीम सतर्कता बरत रही है, लेकिन नुकसान नहीं रोक पा रही। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी रात में खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
37 हाथियों ने 35 किसानों की फसल को किया चौपट
