DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में 37 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या : बाड़ी में आग लगाने का आरोप, रात भर बाड़ी में रखा; अगले दिन तोड़ा दम

कोरबा। कोरबा जिले केमड़वाढोडा अवध नगर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार पटेल की बाड़ी में आग लगने के बाद उन्होंने राम सिंह पर आरोप लगाया। रात करीब 2 बजे संजय और कुछ अन्य लोग राम सिंह के घर पहुंचे और उसे उसके कमरे से बाहर ले गए।

गांव के कोटवार को भी मौके पर बुलाया गया। रात भर राम सिंह को बाड़ी में रखा गया। अगले दिन उनकी मौत हो गई। हालांकि उन्हें कोई मारपीट करते नहीं देखा लेकिन उनके शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे।

अकेला रहता था राम सिंह

राम सिंह के भाई आधार सिंह ने बताया कि उनके पिता का नाम रूप सिंह तंवर है। राम सिंह पिछले एक साल से अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे मायके में रहते हैं।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कोटवार सूरजमल का कहना है कि उसने किसी को मारपीट करते नहीं देखा। मृतक को रात भर बाड़ी में रखा गया। सुबह उसे कुसमुंडा थाने ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हो चुका है विवाद

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के अनुसार मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि बाड़ी में चोरी को लेकर राम सिंह का संजय पटेल से पहले भी विवाद हुआ था।

Exit mobile version