DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

370 लिफ्ट युक्त आवास प्रस्तावित:कोरबा के खरमोरा में अटल बिहारी योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड बनाए जाएंगे फ्लैट

कोरबा। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कोरबा के खरमोरा क्षेत्र में आम लोगों के लिए एक बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट विकसित करने जा रहा है। इस परियोजना के तहत लगभग 370 लिफ्ट युक्त आवास प्रस्तावित हैं, जो ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और जूनियर एमआईजी श्रेणियों के परिवारों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मंडल को इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस जमीन पर 6 मंजिला आधुनिक बिल्डिंगों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें लिफ्ट की सुविधा होगी। इसका उद्देश्य कोरबा के मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास प्रदान करना है।

बढ़ते आवासीय दबाव को कम करने की पहल

यह योजना शहर के बढ़ते आवासीय दबाव को कम करने और खरमोरा को बेहतर शहरी ढांचे से जोड़ने में सहायक होगी। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इन मकानों की बुकिंग 22 नवंबर से रायपुर में आयोजित होने वाले आवास मेला में शुरू होगी।

आय वर्ग और आवंटन नियमों की विस्तृत जानकारी

मेले में बुकिंग के लिए आय वर्ग और आवंटन के नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया जा है कि बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद हाउसिंग बोर्ड का लक्ष्य है कि लगभग दो सालों में यह पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर लिया जाए। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

अटल बिहारी योजना के तहत भूमि आवंटन

ताकि गुणवत्ता और समय सीमा दोनों का ध्यान रखा जा सके। कोरबा जोन के कार्यपालन अभियंता योगेश पटेल ने बताया कि यह जमीन अटल बिहारी योजना के तहत मिली है और जल्द ही इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा। इस प्रस्ताव को रायपुर में होने वाले मेले में रखा जाएगा।

Exit mobile version