कोरबा। दीपका पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख रूपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया है। अपराध क्रमांक 415/ 2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत बसंतपुर थाना कोतवाली जिला जांजगीर-चाम्पा निवासी सुमन सिंह राजपूत उम्र 32 पिता चेतन सिंह एवं जयसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष पिता चेतन सिंह राजपूत नामक दो सगे भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी यूपीएस चौहान, सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में इन आरोपियों को जांजगीर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सुमन सिंह अपने भाई जयसिंह के साथ बाबू की नौकरी लगाने के नाम पर उससे 4.50 लाख रूपए ऐंठ ली। बार-बार नौकरी की बात पर ये दोनों आरोपी गोल मोल जवाब देते रहे और अंतत: संजय सिंह ने दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख रूपए की ठगी: दो गिरफ्तार
