मरवाही में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर से 15 दिन में कार्रवाई की मांग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,एजेंसी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मोहम्मद सलीम शेख पर बुजुर्ग की जमीन को हड़पने का आरोप है। इसे लेकर सर्व हिंदू समाज ने विशाल सभा का आयोजन किया। समाज ने कुछ लोगों पर भूमि जिहाद और लव जिहाद के आरोप भी लगाए हैं।
आरोपियों में मोहम्मद यूसुफ शेख, कादिर खान और कलीम खान (राजा) शामिल हैं। इन पर भूमि जिहाद, अवैध कब्जे और धमकी देने के आरोप लगे हैं।
समाज के प्रतिनिधियों ने मरवाही के एसडीएम प्रफुल्ल रजक को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन मामलों की गहन जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। समाज ने 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मरवाही थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौर, राजेश अग्रवाल, किशन सिंह ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
