DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– नगर पालिक परिषद बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कटाईनार चौक से घुडदेवा बाजार तक सभी बंद स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने के लिए नगर पालिक परिषद के मुख्य अधिकारी को लिखा पत्र।

“7 दिवस में बंद लाइट नहीं बनवाया गया तो करेंगे धरना प्रदर्शन”

पार्षद अशवनी मिश्रा ने बताया कि यहां की लाइटे लंबे समय से बंद पद गई है जिसके वजह से रात में राहगीरों को बड़ी परेशानियां होती है साथ ही यहां हो रही दुर्घटनाओं से लोग परेशान है। इसी को ध्यान में रख कर पार्षद ने पालिका के मुख्य अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए अपने पत्र में कहा कि कटाईनार चौक से घुडदेवा बाजार तक सभी स्ट्रीट लाइट 07 दिवस तक नहीं बनने पर पालिका गेट के सामने धरना में बैठेंगे तथा उक्त स्थल पर अंधेरा से होने वाले दुर्घटना पर पालिका द्वारा इलाज व क्षतिपूर्ति की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

Exit mobile version