DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

45 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

सक्ती। स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से जिला पंचायत सभाकक्ष में 45 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिलाओं के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का संचालन मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार निधि दुबे ने किया। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इनमें मानसिक स्वास्थ्य क्या है और इसका महत्व, किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव और उनके समाधान, आत्महत्या के मुख्य लक्षण और उसकी रोकथाम में स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, टेलीमानस और ऑनकॉल सेवाओं के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार निधि दुबे, डीपीएम कीर्ति और सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिलाएं उपस्थित थीं।

Exit mobile version