बीजापुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने पहले ही खबर दी थी कि 31 नक्सली मारे गए हैं। वहीं ऑपरेशन में घायल जवान दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में घायल जवानों से मिले। एम्स में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कॉन्स्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कॉन्स्टेबल धनु राम भर्ती हैं। दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में घायल जवानों से मिले।
छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नक्सलियों ने पहाड़ की गुफाओं में लगभग 250 गुफाओं में ठिकाने बना रखे थे। बड़े कैडर के इलाज के लिए अस्पताल और हाईटेक हथियार बनाने 4 फैक्ट्री बनाकर रखे थे। जवानों ने सभी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।
जवानों की कामयाबी पर PM मोदी ने कहा कि सुरक्षाबलों की यह सफलता बताती है कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थापना के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
