कोरबा। कटघोरा अनुभाग के थाना कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकी मोगरा और दीपका में लावारिस वाहन की नीलामी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। 454 वाहनों की नीलामी में पुलिस को 11,09,406/- रुपये प्राप्त हुए, जिसे शासन के खाते में जमा किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े हैं, जिनका निराकरण किया जाना है।
इस संबंध में 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनों की आज नीलामी की गई, जिसमें सभी थानों में जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और बोली लगायी। जिससे जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138 वाहन नीलामी से 3,19,000/-, बांकीमोंगरा-32 से 1,04,300/-, कुसमुण्डा-50 से 1,23,000/-, दीपका-193 से 4,29,000/- एवं थाना दर्री-41 से 1,34,106/- कुल 454 नग लावारिस वाहन नीलामी से कुल 11,09,406/- रुपये सरकार के खाते में जमा कराए जाएँगे।
इस जठील प्रक्रिया से ना केवल राजस्व में फायदा हुआ है बल्कि थानों में बरसों से पड़े वाहन की नीलामी से साफ-स$फाई भी सुनिश्चित हुई। इसी कड़ी में दूसरे चरण में 27/11/2024 को कोरबा अनुभाग में 237 वाहनों की और 29/11/2024 को पाली में 90 वाहनों और पोड़ी-उपरोड़ा अनुभाग में 72 वाहनों कुल 399 की थानों में नीलामी होना प्रस्तावित है।

