DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

5 हजार मेगावाट ट्रांसफार्मर जला, 19 गांवों में छाया अंधेरा

बिर्रा। बाजार के पास स्थित 11/33 केवी विद्युत सब-स्टेशन में गुरुवार रात 12.30 बजे अचानक आग लग गई। 5 हजार मेगावाट का ट्रांसफार्मर जल गया। आग की चिंगारी इतनी तेज थी कि पूरे सब-स्टेशन में अंधेरा छा गया। इससे बिर्रा सहित 19 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कनिष्ठ यंत्री गोकुल देवांगन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत चांपा के कार्यपालन अभियंता अंकित सोनी को सूचना दी। दोनों अधिकारी रातभर सब-स्टेशन में डटे रहे। सुबह से बिजली विभाग के कर्मचारियों को काम पर लगाया गया। लगातार मरम्मत का कार्य चलता रहा। शुक्रवार शाम 5 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। 19 गांवों में फिर से रोशनी लौटी।

Exit mobile version