DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बीजापुर में 1.41 करोड़ के इनामी 52 नक्सलियों का सरेंडर

इनमें DVCM-ACM रैंक के नक्सली शामिल,2024 से अब तक 876 ने छोड़े हथियार

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को 52 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जो साउथ सब जोनल ब्यूरो, एओबी डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े थे। सरेंडर करने वाले 52 नक्सलियों पर 1.41 करोड़ का इनाम घोषित था। इनमें 21 महिला और 31 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में एक DVCM, पांच कंपनी कमांडर/PPCM, 10 एसीएम, 8 डिवीजन और ब्यूरो पार्टी सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा प्लाटून, एरिया कमेटी, मिलिशिया और जनसंगठन से जुड़े कई सदस्य भी हैं।

50 हजार रुपए की सहायता दी गई

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से हर कैडर को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक 876 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

अब तक 1126 नक्सलियों की गिरफ्तारी

इसी अवधि में 1126 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 223 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने अपील की है कि नक्सली भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। ‘पूना मारगेम’ नीति सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • लक्खू कारम उर्फ अनिल – 8 लाख
  • लक्ष्मी माड़वी उर्फ रत्ना – 8 लाख
  • चिन्नी सोढ़ी उर्फ शांति – 8 लाख
  • भीमा कारम – 5 लाख
  • विष्णु मण्डावी उर्फ किरण उर्फ मोती – 5 लाख
  • मोती कोरसा – 5 लाख
  • हुंगी कारम उर्फ अंजली – 5 लाख
  • आयतू हपका – 5 लाख
  • कमला भोगाम – 5 लाख
  • ललिता मुचाकी – 5 लाख
  • गौरी कुड़ियम उर्फ गीता उर्फ अन्नू – 5 लाख
  • बोदी हेमला उर्फ अनुशा – 5 लाख
  • बाबू अंगनपल्ली उर्फ अनिल – 5 लाख
  • सुखराम कुड़ियम – 5 लाख
  • पण्डरू पोटाम – 5 लाख
  • लक्की ओयाम – 5 लाख
  • मुन्ना पोड़ियम – 2 लाख
  • रत्तू ओयाम उर्फ रतन – 2 लाख
  • मंगली मिडियम – 2 लाख
  • मोटू मिडियम – 2 लाख
  • आयतू कारम – 2 लाख
  • कोपे माड़वी उर्फ सामो – 2 लाख
  • हुंगी माड़वी – 2 लाख
  • मिटकी पुनेम उर्फ समीरा – 2 लाख
  • अंदो मिच्चा – 2 लाख
  • सुकमन वेको – 2 लाख
  • मोटी फरसीक – 2 लाख
  • कोसा माड़वी उर्फ डुई – 2 लाख
  • चैतू कुंजाम उर्फ देवा – 2 लाख
  • मुडा माड़वी – 2 लाख
  • सम्मैया तलाण्डी – 2 लाख
  • हुंगा कर्मा – 2 लाख
  • रमेश उद्दे – 2 लाख
  • बिक्का गोटा – 2 लाख
  • भीमा माड़वी – 2 लाख
  • कोपे कड़ती – 1 लाख
  • पण्डरू फरसा उर्फ बण्डे – 1 लाख
  • मूडो पोयाम उर्फ अनिता – 1 लाख
  • पायके कोवासी – 1 लाख
  • सोनी कारम – 1 लाख
  • आयती कारम उर्फ पुनीता – 1 लाख
  • कमली माड़वी – 1 लाख
  • सम्मा तलाण्डी – 1 लाख
  • हड़मा कुहराम उर्फ वक्के – 1 लाख
  • राजेन्द्र कवासी उर्फ जोगा – 1 लाख
  • विनोद कुरसम – 1 लाख
  • आयतू उईका – 1 लाख
  • बदरू कुरसम – 1 लाख
  • कन्हैया गोटा उर्फ कन्ना – 1 लाख
  • मल्लेश कारम उर्फ भीमा
  • सुदेश उईका उर्फ मुन्ना

कल 29 ने किया था सरेंडर

बता दें कि 14 जनवरी को सुकमा में 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। ये सभी नक्सली सुकमा के गोगुंडा इलाके में सक्रिय थे। इनमें से एक पोड़ियाम बुधरा नक्सल संगठन में DAKMS अध्यक्ष था। इस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Exit mobile version