DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, सेना के 6 जवान घायल:घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गईं थीं बारूदी सुरंगे, पेट्रोलिंग के दौरान लैंडमाइन पर पैर पड़ा

जम्मू ,एजेंसी।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार को LoC के पास लैंडमाइन पर ब्लास्ट में सेना के 6 जवान घायल हो गए। ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गोरखा राइफल्स के जवानों की एक टुकड़ी सुबह करीब 10.45 बजे राजौरी में खंबा किले के पास पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी समय ब्लास्ट हुआ। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेट्रोलिंग के दौरान लैंडमाइन पर पैर पड़ा अधिकारियों के मुताबिक नौशेरे के खंभा फोर्ट पर सुबह करीब 10:45 बजे पेट्रोलिंग के दौरान एक जवान का पैर गलती से लैंड माइन पर पड़ गया था। इसके चलते ब्लास्ट हुआ। LoC के पास घुसपैठ रोकने के लिए ये लैंडमाइन बिछाई गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक, ये लैंड माइंस कभी-कभी बहकर जगह से हट जाती हैं इसलिए ऐसे हादसे होते हैं।

इससे पहले 9 दिसंबर 2024 को जम्मू के पुंछ में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। सेना ने कहा था कि हवलदार वी. सुब्बैया वरिकुंटा की पुंछ के थानेदार टेकरी में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद मौत हो गई।

Exit mobile version