DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एसईसीएल मुख्यालय के 6 कर्मी सेवानिवृत्त : दी गई विदाई, किया गया सम्मान

कोरबा। दिनांक 31.10.2025 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
सेवानिवृत्त होने वालों में नवनीत श्रीवास्तव महाप्रबंधक (खनन) मानव संसाधन विभाग, चंद्र कुमार पाठक महाप्रबंधक (सिविल) सिविल विभाग, जयंत कविराज वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) सिविल विभाग, तापस कुमार सरकार, कार्यालय अधीक्षक विक्रय विपणन विभाग, श्रीमती संगीता तिवारी कार्यालय अधीक्षक एनईई विभाग, कुमार रॉय चौधरी सुपरवाईजर ईएण्डटी विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अर्धकारी-कमिचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवार्निवृत्त अधिकारियों और कमिचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहां के अर्धकारी और कमिचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूणि निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूवर्क किया।

Exit mobile version