DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला:रितु वर्मा को PSC परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया, दीप्ति गौते को मिली जिम्मेदारी

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस फेरबदल में सबसे अहम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग डॉ. ऋतु वर्मा को PSC के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। वहीं दिप्ती गौते को नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को तबादला आदेश जारी किया।

कश्यप को नगरीय प्रशासन विभाग में जिम्मेदारी

अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त देवनारायण कश्यप को मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। वहीं नारायणपुर जिला पंचायत के CEO विनय कुमार अग्रवाल को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

जिला पंचायत और मंत्रालय में भी बदलाव

कोंडागांव के अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर को जिला पंचायत नारायणपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। बेमेतरा के अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत को मंत्रालय में श्रम विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

बलौदाबाजार-भाटापारा की अपर कलेक्टर दिप्ती गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।

ऋतु वर्मा को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा को CGPSC परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी उप सचिव के पद पर मौजूदा जिम्मेदारी पहले की तरह जारी रहेगी।

Exit mobile version