DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

60 नहीं अब 40 से ही मिलने लगेगी पेंशन, LIC का धमाकेदार प्लान

नई दिल्ली,एजेंसी। हर व्यक्ति के लिए रिटायरमेंट की योजना बनाना बेहद जरूरी होता है ताकि बुज़ुर्गावस्था में आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सरल पेंशन योजना (Saral Pension Plan) शुरू की है, जो एक बेहतरीन रिटायरमेंट विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में एक बार निवेश करने पर जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है।

अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर मासिक इनकम की तलाश में हैं, तो LIC की इस स्कीम में निवेश से पहले इन 5 खास बातों को जरूर जान लें:

1. 40 से 80 वर्ष तक के लोग ले सकते हैं योजना का लाभ

यह एक सिंगल प्रीमियम, नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग इमीडिएट एन्युटी प्लान है। इसमें 40 से 80 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इस पॉलिसी में आपको सिर्फ एक बार इकट्ठा निवेश करना होगा, जिसके बाद से आपको पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

2. दो विकल्प: सिंगल और जॉइंट लाइफ

सिंगल लाइफ विकल्प में पॉलिसीधारक के जीवनकाल तक पेंशन मिलती है।

Exit mobile version