मुंगेली,एजेंसी। मुंगेली जिले में रेत माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पथरिया विकासखंड के बासीन, मदकू और मोतिमपुर में छापा मारा था।
वहीं, 24 जून को कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और बीआर साव स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। आत्मानंद स्कूल के क्लासरूम और लाइब्रेरी में गंदगी और अव्यवस्था मिली। कलेक्टर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल आई.पी. यादव, प्रधान पाठिका दीप्ति चतुर्वेदी और अमृता पात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी में गंदगी के लिए ग्रंथपाल राकेश साहू को भी नोटिस दिया गया।

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर कुन्दन कुमार
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
पुस्तकों की स्कैनिंग और वितरण समय पर नहीं होने पर प्रभारी डीएमसी अजय नाथ को नोटिस जारी किया गया। संकुल समन्वयक नेमीचंद भास्कर को हटाने के आदेश दिए गए। विद्यालयों की उचित मॉनिटरिंग नहीं करने पर बीईओ डॉ. प्रतिभा मंडलोई को भी नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से भी संवाद किया। चौथी कक्षा की एक छात्रा ने अंग्रेजी में कविता सुनाई। नौवीं कक्षा के छात्र भवानी प्रताप सिंह ने अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। कलेक्टर ने बच्चों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए शासन-प्रशासन हर संभव मदद करेगा।
600 ट्रैक्टर अवैध रेत पकड़ाया है।
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई
पथरिया एसडीएम अजय शतरंज के अनुसार, मौके से एक चैन माउंटेन मशीन और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। प्रशासन ने करीब 1800 घन मीटर अवैध रेत भी जब्त की। यह मात्रा लगभग 600 ट्रैक्टर के बराबर है। सभी जब्त वाहनों को सरगांव थाने में सुरक्षित रखा गया है। एसडीएम ने बताया कि माइनिंग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
