DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल-CM ने किया सम्मानित:रमेन डेका बोले- बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं शिक्षक, आज का जीवन सरल नहीं

रायपुर,एजेंसी। शिक्षक दिवस पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णुदेव साय ने 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि, शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि, एक शिक्षक अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल होता है। बेहतर शिक्षक एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में महती भूमिका निभाते हैं। शिक्षक छात्रों के जीवन के प्रेरणास्रोत होते है। उनके विकास में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। आज का जीवन सरल नहीं है। गिरकर खड़े होना और जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए यह विद्यार्थियों को सीखना चाहिए।

राजभवन के अंदर स्थित इस सभागार में आयोजित किया गया सम्मान समारोह।

राजभवन के अंदर स्थित इस सभागार में आयोजित किया गया सम्मान समारोह।

बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी- राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि, शिक्षक ऐसा पढ़ाएं जिससे बच्चे स्कूलों की ओर आकर्षित हो। स्कूल भवन नहीं बल्कि उसके अंदर क्या पढ़ा रहे है ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राचीन भारत की गुरूकुल परंपरा को श्रेष्ठ बताया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक गेम चेंजर है। इस नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

शिक्षक कई कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं- सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। वे देश को ऐसे राष्ट्रभक्त नागरिक देते हैं, जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं। जिस प्रकार दीपक खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अनेक कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। इसके बिना जीवन अधूरा है। पिछले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में 20 से अधिक विश्वविद्यालय, 15 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम, एम्स और लॉ विश्वविद्यालय स्थापित हैं।

शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

जिलाशिक्षक
रायपुरप्रधान पाठक गोपाल राम यादव
रायपुरसहायक शिक्षक (एल.बी.) कामिनी साहू
धमतरीप्रधान पाठक: किरण साहू
धमतरीसहायक शिक्षक (एल.बी.): कु. प्रीति शांडिल्य
सारंगढ़-बिलाईगढ़प्रधान पाठक: प्रियंका गोस्वामी
सारंगढ़-बिलाईगढ़व्याख्याता (एल.बी.): समय लाल काठे
राजनांदगांवप्राचार्य: डॉ. शोभा श्रीवास्तव
राजनांदगांवप्रधान पाठक: मुन्हेलाल लिल्हारे
दंतेवाड़ाप्रधान अध्यापक: सुमन जॉर्ज
दंतेवाड़ासहायक शिक्षक (एल.बी.): सुनीता अजीत
कबीरधामव्याख्याता: रमेश कुमार चंद्रवंशी
कबीरधामव्याख्याता: कामिनी जोशी
जिलाशिक्षक
सरगुजाशिक्षक: बंदना महथा
सरगुजाव्याख्याता: अनिता मंदिलवार
नारायणपुरशिक्षक (एल.बी.): उमेश कुमार सलाम
नारायणपुरप्रधान अध्यापक: सविता यादव
जशपुरप्रधान पाठक: सरिता नायक
जशपुरप्रधान पाठक: प्रवीण कुमार पाठक
कोरियाव्याख्याता / प्रभारी प्राचार्य: अमित लाल गुप्ता
कोरियाजेल शिक्षक: विवेक सिद्धिकी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरव्याख्याता (एल.बी.): राजेश कुमार द्विवेदी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरप्रधान पाठक: मीना जायसवाल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईप्रधान अध्यापक: किशोर कुमार शर्मा
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईसहायक शिक्षक (एल.बी.): राजेश कुमार प्रजापति
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीप्रधान पाठक: संध्या साहू
जिलाशिक्षक
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीव्याख्याता (एल.बी.): संजय देवांगन
बलरामपुर-रामानुजगंजशिक्षक (एल.बी.): चन्द्रमुखी मेहता
दुर्गशिक्षक (एल.बी.): नरोत्तम कुमार साहू
दुर्गशिक्षक (एल.बी.): खेमलता गोस्वामी
कोरबाशिक्षक (एल.बी.): मधुलिका
कोरबाप्रधान पाठक: प्रिया दुबे
सूरजपुरप्रधान पाठक: रंजय कुमार सिंह
सूरजपुरव्याख्याता (एल.बी.): प्रदीप कुमार जायसवाल
बलौदाबाजार-भाटापाराशिक्षक (एल.बी.): मोहन लाल वर्मा
बलौदाबाजार-भाटापाराव्याख्याता (एल.बी.): जगदीश साहू
मुंगेलीव्याख्याता (एल.बी.): दुर्गा तिवारी
मुंगेलीसहायक शिक्षक (एल.बी.): सुधारानी शर्मा
जिलाशिक्षक
कोंडागांवप्रभारी प्राचार्य: मनोज कुमार डड़सेना
कोंडागांवशिक्षक (एल.बी.): शिवचरण साहू
रायगढ़सहायक शिक्षक (एल.बी.): टिकेश्वर प्रसाद पटेल
रायगढ़प्रधान पाठक: नंद किशोर सतपथी
सुकमासहायक शिक्षक: अंजु बारसे
सुकमाशिक्षक (एल.बी.): गंगाधर राना
गरियाबंदसहायक शिक्षक (एल.बी.): खोमन लाल सिन्हा
गरियाबंदशिक्षक (एल.बी.): दिप्ती मिश्रा
सक्तिशिक्षक (एल.बी.): संजीव कुमार चंद्रवंशी
सक्तिसहायक शिक्षक (एल.बी.): नीरा साहू
बालोदव्याख्याता (एल.बी.): नरोत्तम कुमार यदु
बालोदसहायक शिक्षक (एल.बी.): एनुका सार्वा
जिलाशिक्षक
जांजगीर-चांपाव्याख्याता: अमृत लाल साहू
जांजगीर-चांपाव्याख्याता (एल.बी.): प्रतीक्षा सिंह
बेमेतराशिक्षक (एल.बी.): सुनीता राजपूत
बेमेतराशिक्षक (एल.बी.): केवरा सेन
महासमुंदव्याख्याता (एल.बी.): जगदीश सिन्हा
महासमुंदव्याख्याता (एल.बी.): डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर
बिलासपुरव्याख्याता (एल.बी.): शांति सोनी
बिलासपुरप्रधान पाठक: शिव कुमार छत्रवाणी
बस्तरव्याख्याता: सईदा खान
बस्तरव्याख्याता/प्रधान अध्यापक: देवश्री गोयल
उत्तर बस्तर कांकेरव्याख्याता: कुसुम जैन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीप्राचार्य: आरती तिवारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीप्रधान पाठक (एल.बी.): कु. साबरा निशा
बीजापुरप्रधान पाठक: जगदीश तोरेंम
बीजापुरव्याख्याता (एल.बी.): अरुण कुमार सिंह

Exit mobile version