DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जापान के क्योशो में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी वॉर्निंग जारी

टोकियो, एजेंसी। जापान के क्योशो में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 रही। भूकंप की गहराई 37 किलोमीटर (23 मील) थी।

यह भूकंप रात 9 बजकर 19 मिनट (भारतीय समय के मुताबिक 5 बजकर 49 मिनट) पर आया। अभी तक किसी नुकसान, चोट या हताहत की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मियाजाकी और कोच्चि प्रान्त के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। कस्टम डिपार्टमेंट ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक विवाहित जोड़े को 1.41 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। वे बहरीन से आ रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास 1.5 किलोग्राम सोना बरामद किया। उनके ट्रॉली बैग की लाइनिंग के अंदर 19 चांदी के रंग के मेटल वायर के रूप में छुपाया गया था।

Exit mobile version