महिला निवेशकों को किश्त पटाने का दबाव बनाने अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौच करने वाले एजेंटों पर हुई कार्यवाही
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि माइक्रो फाइनेंस के रिकव्हरी एजेंटों पर 24 घंटे के अंदर 7 मामले दर्ज किये गए हैं। कोरबा पुलिस के द्वारा थाना करतला के दो मामले, थाना पाली, थाना उरगा, थाना कटघोरा, चौकी रजगामार में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के संचालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेजा गया है। इनके खिलाफ धारा 79 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। फ्लोरा मैक्स द्वारा ठगी महिलाओं ने 7 शिकायतें रिकव्हरी एजेंटों के खिलाफ की थी।
महिलाओं का आरोप है कि रिकव्हरी एजेंट महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं एवं अशि£ल गाली-गलौच कर किश्त पटाने की धमकी देते हैं।
पीडि़त महिलाओं से एसपी की अपील
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने फ्लोरा मैक्स से ठगी एवं पीडि़त महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करें और कानून को न तोड़ें।
फ्लोरा मैक्स की चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क
एसपी सिदार्थ तिवारी ने बताया कि प्रदेश में फ्लोरा मैक्स की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है और प्रदेश के 33 जिलाधीशों को पत्र लिखकर फ्लोरा मैक्स कंपनी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगी गई है और पूरा डेटा मिलने के बाद सभी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की जाएगी और पीड्ति महिलाओं को राहत दिलायी जाएगी।
24 घंटे के अंदर माइक्रो फाइनेंस बैंक के रिकव्हरी एजेंटों पर 7 मामला दर्ज
