नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा, मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, घाघरा, शारदा, टोंस, सोन और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं।
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान बारिश, लैंडस्लाइड, बाढ़ और अन्य घटनाओं में 219 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 131 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण गुरुवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर लोगों ने नाला पार कराया।
ओडिशा के भद्रक जिले में बाढ़ के बीच एक आशा वर्कर ने बाढ़ में फंसी 60 साल की महिला को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
आगरा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
पूर्वी मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। पुल पर पानी आने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाइवे बंद हो गया है।
छत्तीसगढ़ में कोरबा की खारुन नदी में बहने से एक शख्स की मौत हो गई। गोताखोरों ने ग्रामीण का शव निकाला।
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के कुलागाड़ में पुल ढह गया था, अब यहां वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।
