DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड:कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, धनुष को दो अवॉर्ड, केजीएफ एक्टर को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

एकता नगर, गुजरात, एजेंसी। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मंगलवार को गुजरात के केवड़िया में आयोजित हुए। कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए दिया गया। दक्षिण भारत के अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

1954 में जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स शुरू हुए थे, तब सिर्फ 7 पुरस्कार दिए गए थे। अब 72 साल बाद 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कुल 45 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इनमें 26 फीचर फिल्म, 16 नॉन-फीचर फिल्म, 2 सिनेमा पर लेखन और 1 दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड शामिल है। यानी 7 पुरस्कारों से शुरू हुआ यह सफर अब भारतीय सिनेमा के कई अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंच गया है।

Exit mobile version