DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बांकीमोगरा में 9 फीट लंबे विशाल अजगर का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाकी मोगरा:– कटघोरा वन मण्डल के बाँकी मोगरा क्षेत्र में आज 9 फिट की लंबाई वाले एक विशाल अजगर का रेस्क्यू किया गया।जितेंद्र सारथी को सुबह लगभग 5:30 बजे बाकी मोगरा के अस्पताल के पास अजगर के दिखाई देने की सूचना पर, उन्होंने कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार को सूचित किया गया जिसके बाद, कोरबा से रेस्क्यू टीम बाँकी मोगरा के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद, जितेंद्र सारथी के टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। अजगर एक घर के बगल में रखे ईट के ढेर में घुस गया था। लोगों की मदद से ईटों को हटाया गया और अजगर को सावधानी से थैले में रेस्क्यू कर लिया गया।

जितेंद्र सारथी ने जा जारी देते हुए बताया कि यह एक विशाल अजगर है, यह जहरीला नहीं होता लेकिन यह शिकार करने के बाद कुंडली मारता है जिससे शिकार की दम घुट कर दम निकल जाती है। और किसी इंसान को अगर ये लपेट ले तो इसकी पकड़ से छुपना मुश्किल हो जाता है और इससे जान बचाने की कम ही उम्मीद बचती है इसलिए लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि इस तरह का अजगर कही दिखे तो पकड़ने या छेड़खानी करने की कोशिश न करें।

अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। जितेंद्र सारथी और उनकी संस्था को लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से रेस्क्यू के लिए फोन आ रहे हैं, जिनमें दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, हरदी बाजार, बाँकी मोगरा, पाली, कटघोरा, करतला क्षेत्र शामिल हैं।

Exit mobile version