DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

92 टन गैस चोरी, फूड ऑफिसर को मिले 50 लाख:एजेंसी संचालक ने 20 लाख लिए, तीनों आरोपियों की मुलाकात का CCTV फुटेज भी मिला

महासमुंद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 1.5 करोड़ के बहुचर्चित LPG घोटाले की पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले के मुख्य आरोपी और जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अजय यादव पर शासकीय संपत्ति के गबन की साजिश रचने, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, चोरी कर बेची गई लगभग 92 टन गैस के एवज में करीब 80 लाख रुपए का लेन-देन हुआ था।

जांच में सामने आया है कि इस रकम में से लगभग 50 लाख अजय यादव, 20 लाख एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और व्यापारी मनीष चौधरी को 10 लाख मिले थे। हालांकि, पुलिस अब तक इन दोनों आरोपियों से बड़ी रकम बरामद नहीं कर पाई है।

वहीं अजय यादव की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद भी राज्य शासन ने उस पर कार्रवाई को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। जांच में तीनों आरोपियों की मुलाकात का CCTV फुटेज बरामद किया गया है।

Exit mobile version