DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हेतु संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई

कोरबा। जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखंड – पोड़ी-उपरोड़ा, जिला – कोरबा के संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत दिनांक 5 अगस्त 2026 को सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, मासिक मूल्यांकन एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की समुचित तैयारी हेतु प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने सभी व्याख्याता, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठकों, शिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी संस्था प्रमुख, व्याख्याताओ,शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की समुचित तैयारी करने के लिए निर्देशित किए।
संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति,मासिक मूल्यांकन, आगामी त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी,शिक्षकों की नियमित ऑनलाइन उपस्थिति, वीएसके ऐप, मध्यान्ह भोजन, नाश्ता, गैस से भोजन बनाने, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक स्कैनिंग एवं वितरण की जानकारी, छात्रवृत्ति, सरस्वती सायकल वितरण की तैयारी,मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, एमबीयू, आधार बायोमैट्रिक अपडेटेशन, अपार आई डी, किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति अभियान, माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन, तंबाकू मुक्त शाला,स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान,वीर जवानों को रक्षा सूत्र राखी प्रेषित किए जाने की जानकारी की समीक्षा की।
बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षिक उन्नति तथा विभिन्न आवश्यक विभागीय एजेंडा पर चर्चा की गई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकगणों के साथ पृथक से आयोजित की गई संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों के सतत शैक्षणिक उन्नति के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि – सरपंचगण , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष,सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता,संकुल समन्वयक द्वय , प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकगण,शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Exit mobile version