DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा रोड पर चलती कंटेनर में लगी भीषण आग…:चांपा के सिवनी गांव में पीएनबी बैंक के पास घटना, पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में कोरबा रोड पर एक चलते कंटेनर में आग लग गई। घटना सिवनी गांव के पास पीएनबी बैंक के समीप हुई।

कोरबा से आ रहे कंटेनर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही पलों में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी तुरंत बुलाया गया। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़क पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। आग बुझाने के प्रयास जारी है।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह माना जा रहा है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन चालक सुरक्षित है या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version