DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सेवा भारती को 51 हजार रुपए का अनुदान, महापौर ने सौंपा पत्र

कोरबा। नगर निगम ने सेवा भारती मातृ छाया संस्था को 51 हजार रुपए का अनुदान दिया। महापौर संजू देवी राजपूत ने निगम कार्यालय में अपने कक्ष में अनुदान पत्र सौंपा। संस्था बेसहारा और अनाथ बच्चों की देखभाल करती है। यह संस्था बुधवारी बाजार बायपास, रिकांडो रोड, कुआंभट्ठा मुख्य मार्ग पर संचालित है। यहां फिलहाल 14 बच्चे रह रहे हैं।

संस्था उनके पालन-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी निभा रही है। सेवा भारती मोक्ष रथ का भी संचालन करती है। महापौर ने संस्था के सेवा कार्यों को देखते हुए सहयोग देने की घोषणा की थी। संस्था के पदाधिकारियों ने महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय का आभार जताया। इस मौके पर संस्था के अभिषेक शर्मा और उमेश सोनी मौजूद रहे।

Exit mobile version