DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा हेतु रवाना हुआ 20 सदस्यों का दल

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सांस्कृतिक यात्रा आयोजित की गई है।
भारत वर्ष सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाते हुए अपने सांस्कृतिक इतिहास और धरोहरों पर गर्व और गौरव की अनुभूति कर रहा है, वही दूसरी ओर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  आस्था के  अटूट पर्व पर 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन कर नई चेतना का संचार कर रही है। छत्तीसगढ के सभी जिलों से आये हुए 1000 से अधिक विशिष्टजनों को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए दिनांक 22 जून 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रायपुर से सोमनाथ गुजरात के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना किया और इस मंगलमयी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

इसी कड़ी में कोरबा जिले से 20 सदस्यों की टीम नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पूर्व संध्या जिले से रवाना हुई थी, यात्रा पाली के ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर प्रांगण से पवित्र माटी कलश और नौकोनिया तालाब से पवित्र जल कलश के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने यात्रा को रवाना किया और कहा कि इस सांस्कृतिक यात्रा से नवीन चेतना का उदय होगा और हम छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले की सहभागिता को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित कर पाएंगे।

Exit mobile version