DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा कुल 20837 क्यूसेक पानी

गेटों को खोलकर बाढ के पानी को किया जा रहा नियंत्रित

कोरबा। पानी की अत्यधिक प्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 16/09/2025 की सुबह 9:10 बजे गेट संख्या 4 को 0.25 मीटर, गेट संख्या 6 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 8 को 0.25 मीटर खोला गया किन्तु इसके बाद भी बांध का जलस्तर 358.29 मीटर पर स्थिर है। अतः जलस्तर को नियंत्रण कर कम करने हेतु सुबह 9:40 बजे गेट संख्या 4 को 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 को 1.00 मीटर एवं गेट संख्या 8 को 0.50 मीटर आवश्यकतानुसार ओपन किया गया है। अभी गेट संख्या 4 – 0.50 मीटर, गेट संख्या 6 – 1.00 मीटर एवं गेट संख्या 8 – 0.50 मीटर खुला है। सभी गेटों से कुल 11837 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 20837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है ।

आज दिनांक 16/09/2025 को सुबह 9:10 बजे मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.29M एवं 91.83% होने के कारण एवं वर्तमान में आवक 59106 क्यूसेक होने के कारण से मुख्य अभियंता बिलासपुर तथा अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा एवं अनुमति उपरांत निम्नानुसार गेटों को खोलकर बाढ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है-
गेट न.4 ko 0.25M ….1485 Cusec
गेट न.6 ko 0.50M…2971 Cusec
गेट न.8ko 0.25M. 1485Cusec
योग 5941 Cusec तथा
पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 14941Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है । बांध के 3 गेटों को अभी समय 9:00 AM पर खोल दियें हैं।

Exit mobile version