DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एक युद्ध नशे के विरुद्ध: नशे से दूर रहने विद्यार्थियों को जागरूक किया

कोरबा | गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सिंचाई कॉलोनी दर्री और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर में छात्र-छात्राओं को एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत विधिक जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में बच्चों के शोषण, अधिकारों के हनन के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और बाल अपराधों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी दया दास महंत, सूरज देवांगन, चाइल्ड लाइन टीम से गणेश जायसवाल, गोपाल यादव, अशोक राजवाड़े, अनुराधा सिंह व स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Exit mobile version