DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्वच्छता दीदियों का मानदेय बढऩे पर मना जश्र: आरती अग्रवाल ने दीदियों के साथ काटा केक, बांटी मिठाईयां


एसएलआरएम सेंटर तुलसी नगर में सैकड़ों दीदियों के बीच पहुंची आरती अग्रवाल


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर के तुलसी नगर में स्थित एसएलआरएम सेंटर में आज जश्र का माहौल दिख रहा था। जश्र की खबर आसपास भी फैली, तो पता चला कि स्वच्छता दीदियां आज जश्र मना रही हैं। कारण था विष्णु सरकार द्वारा उनके मानदेय में सम्मानजनक राशि का इजाफा। यहां की पार्षद एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल एसएलआरएम सेंटर पहुंची और वार्ड क्रमांक-2,3,13,14,15 की दीदियां यहां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं, जहां पर अपनी पार्षद को देख सभी दीदियां पहले चौकी और उनके हाथ में बड़ा सा डिब्बा देखकर दीदियों के बीच उत्सुकता भी फैली।
यहां उपस्थित स्वछता दीदियों ने अपने बीच पाकर श्रीमती आरती अग्रवाल का अभिनंदन किया। वैसे तो आरती एवं विकास अग्रवाल इनके बीच आते रहते हंै, लेकिन आज का दिन कुछ ज्यादा ही खुशियां लेकर आया था।
पहले श्रीमती आरती अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि यह खुशी का अवसर है, क्योंकि हमारी विष्णु सरकार ने आपके मानदेय में 800 रूपए की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति की समृद्धि की सोच रखती है और इसीलिए इसे भाजपा का सुशासन कहते हंै। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव का हम आभारी हैं कि उन्होंने शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों का मान बढ़ाया। स्वच्छता दीदियों को संबोधित करने के बाद श्रीमती आरती अग्रवाल ने सभी के बीच एक बड़ा केक काटा और खुशियां मनायी तथा उपस्थित सभी दीदियों का मुंह मीठा कर सभी स्वच्छता दीदियों को बधाई दी।
स्वच्छता दीदियां ने भी प्रदेश सरकार का आभार जताया और गरीब वर्ग का ध्यान रखा।
भाजपा को जीताने की अपील


भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा में महापौर और पार्षदों का चुनाव आ गया है और 11 फरवरी को सभी मतदाता वोट करने अवश्य जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही कोरबा को संवार सकती है, इसलिए इस बार भाजपा की नगर सरकार बनाएं और कोरबा का समन्वित विकास कराएं। भाजपा का नारा है-सबके साथ -सबका सहयोग-सबका विकास।

Exit mobile version