DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पीएफ वसूली के अभियान में 21 फर्मों के खाते सीज

Divya Akash

कोरबा | पंजीकृत फर्मों से बकाया भविष्य निधि अंशदान, क्षतिपूर्ति और ब्याज की वसूली करने पीएफ कार्यालय जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कोरबा में 21 फर्मों के खाते सीज करने नोटिस जारी किया है। पीएफ राशि की वसूली के लिए उक्त फर्मों से 2.36 करोड़ की वसूली करनी है। अब उनके बैंक अकाउंट अटैच कर दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फर्म संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कोरबा में छोटी-बड़ी करीब 1211 फर्म (कंपनियां) हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पंजीकृत स्थापनाओं को हर महीने कर्मचारी के वेतन का 12 फीसदी हिस्सा ईपीएफओ में जमा करना होता है।

Exit mobile version