DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 भगदड़ केस में आरोपी नंबर 11:पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, महिला की मौत हुई थी

हैदराबाद,एजेंसी। तेलंगाना पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों को भगदड़ का दोषी माना है। 100 पेज की चार्जशीट में नम्पल्ली कोर्ट में दाखिल करके कहा– मैनेजमेंट की कमी से भगदड़ मची थी।

पिछले साल 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल की प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें रेवती नाम की महिला की जान चली गई थी। उसका 8 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर घायल हुआ था।

भगदड़ के बाद घायल को ले जाने का यह सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।

100 पेज की चार्जशीट के 4 पॉइंट

  • थिएटर मैनेजमेंट को मुख्य आरोपी ठहराया, क्योंकि अलग एंट्री-एग्जिट न होने और भीड़ नियंत्रण की कमी थी।
  • अल्लू अर्जुन आरोपी नंबर 11 हैं, साथ ही उनके प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ, मैनेजर, 3 मैनेजर और 8 बाउंसर शामिल हैं।
  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 118(1), 304-A (लापरवाही से मौत) और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए।
  • चिक्कड़पल्ली ACP रामेश कुमार ने जांच की थी, उन्होंने बताया कि पुलिस ने अर्जुन के मैनेजर संतोष को स्थिति नियंत्रण से बाहर होने की सूचना दी थी।

फिल्म के एक गाने में डांस करते अल्लू अर्जुन।

भगदड़ के 9वें दिन अल्लू अर्जुन अरेस्ट हुए थे

अल्लू अर्जुन को भगदड़ के 9वें दिन 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 14 दिसंबर को तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

यह 4 दिसंबर की तस्वीर है, जब पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी।

31 दिसंबर को पुलिस ने अल्लू से 3 घंटे पूछताछ की

जमानत मिलने के बाद 31 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। अल्लू सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनसे दोपहर 2.45 बजे तक पूछताछ चली। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन से पूछा गया था कि क्या वे घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने हालात कैसे संभाले? इस पर उन्होंने कहा- मुझे महिला की मौत की जानकारी अगले दिन मिली। जानकारी के मुताबिक पुलिस घटना का सीन भी री-क्रिएट कर सकती है।

रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

अल्लू अर्जुन के घर की गई थी तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार हुए थे

हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी।

यह तस्वीर 22 दिसंबर की है, जब अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की गई थी।

पुष्पा-2 टीम ने विक्टिम फैमिली को ₹2 करोड़ दिए

हैदराबाद में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को पुष्पा फिल्म की टीम ने 2 करोड़ रुपए की मदद की है।

अल्लू अर्जुन के पिता ने जानकारी दी थी कि अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार और मैत्रेयी प्रोडक्शन हाउस ने 50-50 लाख रुपए दिए हैं।

पुष्पा-2 ब्लॉकबस्टर रही थी

पुष्पा-2 कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 400 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1600 करोड़ रुपए कमाए थे।

Exit mobile version