DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अवैध तरीके से शराब बेचने वाले 10 पर कार्रवाई:सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 2 पकड़ाए, कोरबा स्टेशन पर सघन चेकिंग चलाई गई

कोरबा। कोरबा में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की।

पुलिस ने इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बाइक से सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें इमली डुग्गू निवासी लक्ष्मी नारायण (42) और संजय नगर, चांपा निवासी गौतम दास (19) शामिल हैं।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते दो पर कार्रवाई

वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर 36 (च) पुलिस एक्ट के तहत इमली डुग्गू निवासी रामेश्वर साहू और सीतामढ़ी निवासी भूपेंद्र पटेल के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अवैध शराब बेचने वाले 10 पर केस

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इनमें इमलीडुग्गू क्षेत्र के निवासी विजय कुमार, हिदायत खान, रमेश देवांगन, अशोक यादव, मुनाराम साहू, मुरारी मेनचे, गंगू राम, रामू राम, विष्णु कुमार और जितेंद्र यादव शामिल हैं।

तीन अन्य पर निगरानी की तैयारी

पुलिस ने यह भी बताया कि अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ निगरानी खोलने की कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त इंडस्ट्रियल एरिया कोरबा निवासी संजय पावले के खिलाफ पूर्व में ही जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है।

रेलवे स्टेशन में सरप्राइज चेकिंग

इधर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक सरप्राइज चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने और बैठने वाले लोगों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

Exit mobile version