DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में मदिरापान की शिकायत पर कार्यवाही

Divya Akash

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में अधीक्षक तथा कर्मचारियों द्वारा मदिरापान किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर नोडल अधीक्षक पोड़ीउपरोड़ा द्वारा 28 नवम्बर को सांय 9.30 बजे आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक संजय कुमार पैकरा, दैनिक वेतन भोगी गनपत लाल और कलेक्टर दर कर्मचारी आलम सिंह पैकरा शराब के नशे में पाए गए। तीनों कर्मचारी मद्यपान के अभ्यस्त भी पाए गए।
प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रशासन द्वारा तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। इस कृत्य के लिए दैनिक मजदूर गनपत सिंह बिंझवार की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं। कलेक्टर दर कर्मचारी आलम सिंह पैकरा को कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा में संलग्न किया गया है। अधीक्षक श्रेणी “स“ संजय कुमार पैकरा को निलंबित कर उनका मुख्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा निर्धारित किया गया है।

Exit mobile version