DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नपं पाली और छुरी कला में प्रशासकों ने संभाला कार्य

Divya Akash

कोरबा| नगर पंचायत पाली और छुरी कला के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सोमवार को नगर पंचायत पाली में तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर ने प्रशासक का कामकाज संभाल लिया है। यहां सीएमओ पुणेन्द्र तिवारी हैं। नगर पंचायत छुरी कला में भी कटघोरा तहसीलदार को प्रशासक बनाया है। नपा दीपका का कार्यकाल 7 जनवरी को समाप्त होगा। यहां 8 को प्रशासक बैठेंगे। नपा कटघोरा में भी 6 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद 7 जनवरी से प्रशासक काम का संभालेंगे। यहां कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह को प्रशासक बनाया है।

Exit mobile version