DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायधीश के साथ अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

कोरबा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में योग व तालुका स्तर पर कटघोरा, पाली व करतला में शिविर आयोजित किया, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक कोरबा, लीगल एड डिफेंस कांउसिल कोरबा, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के उदद्ेश्य, योग दिवस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु योग की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षक विरेंन्द्र प्रजापति के द्वारा उपस्थित सभी को योग से होने वाले फायदे व शरीर में ऊर्जा का संचार व परिवर्तन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अनेक आसन कराते हुए योग से होने वाले फायदे के संबंध में जानकारी सांझा किया गया। समस्त न्यायाधीशगण ने आभार प्रकट करते हुए योग करने से होने वाले फायदें एंव सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version