रायपुर, एजेंसी। रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर के बाहर हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की है।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रायपुर प्रेस क्लब के बार हवाई फायरिंग की गई।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों को धमकाने का आरोप
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की लिखित शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रेस क्लब पहुंचा और वहां मौजूद पदाधिकारियों को धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने क्लब के बाहर पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। उसे रोकने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
FIR दर्ज होने के बाद कार्रवाई
प्रेस क्लब पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 351(2) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।
CCTV फुटेज और बाकी सबूतों की जांच
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए प्रेस क्लब परिसर और आसपास के CCTV फुटेज सहित बाकी सबूतों की जांच की जा रही है।
