DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में भाजपा शासन आने के बाद अब तक 800 करोड़ का विकास कार्य- लखन

प्रेस काम्पलेक्स में शौचालय मरम्मत कार्य का भूमिपूजन, 10 लाख की लागत से अपग्रेड
कोरबा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने टी.पी. नगर स्थित प्रेस काम्पलेक्स में जिला खनिज न्यास मद से 10 लाख रूपये की लागत से महिला एवं पुरूष शौचालय के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सुशासन आने के बाद अब तक 800 करोड़ से अधिक का विकास कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सबसे पहले सड़क को दुरूस्त करना है, इसके अलावा बुनियादी आवश्यकताओं को पूरी की जा रही है, ताकि जनता की सुविधा बढ़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की।
इस मौके पर टी पी नगर जोन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, कान्ट्रेक्टर राजकुमार अग्रवाल, कोरबा प्रेस क्लब संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, किशोर शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन व युगल कैवर्त, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सचिन तिवारी, मनोज सिंह, रंजन प्रसाद, नागेंद्र श्रीवास, दिनेश राज, सुरेश देवांगन, प्रदीप बरमैय्या, वरिष्ठ पत्रकार ई.जयंत, रामेश्वर ठाकुर, राजकुमार साह, रेणु जायसवाल, प्रीतम जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ, कनिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Exit mobile version