DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नवदायित्व मिलने के बाद अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री व शीर्ष नेतृत्व से की भेंट, लिया मार्गदर्शन, किया आभार व्यक्त

जांजगीर–चांपा। भाजपा की संगठनात्मक पुनर्रचना के बीच जशपुर जिले का संगठन प्रभारी बनाए जाने के उपरांत अमर सुल्तानिया ने राजधानी पहुँचकर प्रदेश नेतृत्व से सौजन्य भेंट की। नई भूमिका को लेकर नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जिले में संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश भी प्रदान किए। सुल्तानिया ने इस अवसर पर कहा कि विश्वास के इस दायित्व को वे पूर्ण मनोयोग से निभाएँगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।

जशपुर के नवनियुक्त संगठन प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद रायपुर में अमर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जशपुर की संगठनात्मक अहमियत का उल्लेख करते हुए सुल्तानिया को सक्रिय संवाद, कार्यकर्ता–संपर्क और जनाधार विस्तार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

इसके पश्चात वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले। डॉ. सिंह ने उनके राजनीतिक सफर और युवावस्था से चले आ रहे संगठनात्मक योगदान की सराहना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने शुभकामनायें देते हुए सुल्तानिया से कहा कि अनुभव और संगठनात्मक समझ जशपुर जिले में सकारात्मक गति प्रदान करेगी। नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और उन पर विश्वास जताने के लिए के लिए सुल्तानिया ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का भी आभार जताया है।

नवदायित्व के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तथा क्रेड़ा अध्यक्ष और जांजगीर–चांपा विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कण्डेय तथा प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज का भी अमर ने आभार व्यक्त किया साथ ही सार्थक बातचीत हुई। सभी ने नवदायित्व के प्रति उनके उत्साह और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग से मिल कर आभार जताया और  कहा कि वरिष्ठों का मार्गदर्शन उनके लिए ऊर्जा का कार्य करता है।

शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद अमर सुल्तानिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और कार्यकर्ता–केन्द्रित कार्यशैली से निभाएँगे। इस अवसर अमर सुल्तानिया के साथ जितेंद्र खंडे, मुकेश भोपालपुरिया, सुनील पाण्डेय, साकेत तिवारी मौजूद रहे।

Exit mobile version