DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

इजराइल के बाद ईरान ने सीजफायर का ऐलान किया:इजराइल पर ताजा मिसाइल हमले से भी इनकार, कहा- दुश्मन को हार मानने पर मजबूर किया

तेहरान/तेल अवीव/दोहा,एजेंसी। इजराइल के बाद अब ईरान ने भी सीजफायर की घोषणा कर दी है। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया कि ईरान ने दुश्मन को पछताने और हार मानने के लिए मजबूर कर दिया।

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार को ताजा हमले से भी इनकार किया है। ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने सरकारी टेलीविजन को दिए एक बयान में पिछले कुछ घंटों में इजराइल पर मिसाइलें हमले के दावों को खारिज कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जंग के 12वें दिन आज सुबह 3:32 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। सुबह 10:38 बजे उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा- “अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।”

ट्रम्प के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले रोकने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना का मकसद पूरा हो चुका है। हालांकि, सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद इजराइल ने ईरान पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया था।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी सेना को ईरान पर जवाबी कार्रवाई का आदेश दे दिया। काट्ज ने सेना को तेहरान पर जोरदार हमला करने को कहा है। हालांकि, ईरान में सीजफायर के बाद ताजा हमले की कोई जानकारी नहीं है।

ईरान ने पहले सीजफायर से इनकार किया था ट्रम्प के ऐलान के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सीजफायर का फैसला खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।’

इसके कुछ ही देर बाद इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।

ईरान के इजराइल पर हमले के 5 तस्वीरें और वीडियो…

इजराइल के बीर्शेबा शहर पर मंगलवार सुबह ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल गिरी।

ईरान ने मंगलवार सुबह बीर्शेबा शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इसके बाद आसमान में धुआं फैल गया।

इजराइली शहर बीर्शेबा में मंगलवार सुबह ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल गिरी। इसमें कई इमारतें और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

इजराइल के बीर्शेबा में ईरानी मिसाइल से तबाह हुई इमारत पर खड़े रेस्क्यू स्टाफ।

इजराइली शहर बीर्शेबा में सोमवार सुबह ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल गिरी। इसमें कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा

Exit mobile version