DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पटना में मुठभेड़ के बाद 4 अपराधी गिरफ्तार:फायरिंग के बाद एक घर में घुसे थे, ढाई घंटे चला पुलिस-STF का ऑपरेशन

पटना ,एजेंसी। पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। ढाई घंटे चले ऑपरेशन में टीम ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक घर के बाहर फायरिंग करते हुए 4 अपराधी इमारत के अंदर घुसे थे, इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और STF भी बिल्डिंग के अंदर घुसी थी।

इससे पहले 5 मंजिला बिल्डिंग को घेरकर ऑपरेशन चलाया गया। अपराधियों से लगातार सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद फोर्स अंदर दाखिल हुई। करीब ढाई घंटे चले ऑपरेशन में रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।

बिल्डिंग में आम लोग थे, इसलिए धैर्य से काम लिया

पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया, ‘पुलिस रामलखन सिंह पथ इलाके में जमीनी विवाद मामले की जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान ही अपराधियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई। फायरिंग करते हुए वे मकान के अंदर भाग गए थे।’

ऑपरेशन में शामिल थी 5 थानों की फोर्स

इस ऑपरेशन में पुलिस, STF के साथ ही करीब 5 थानों के SHO और 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। अपराधी कंकड़बाग में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में छिपे थे। ऑपरेशन के दौरान फोर्स ने आसपास के सभी लोगों के घरों के खिड़की दरवाजे बंद करवा दिए।

Exit mobile version