DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मणिपुर के इंफाल में फिर गोलीबारी, बम फेंके गए:जयराम ने पूछा- PM क्यों नहीं जाते; CM बोले- क्या नरसिम्हा राव आए थे

इंफाल,एजेंसी। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के गांव पर मंगलवार रात कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। कडांगबंद इलाके में रात करीब 1 बजे बम फेंके गए। गांव वालों ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मणिपुर में यह ताजा घटना CM बीरेन सिंह के माफी मांगने के बयान के कुछ घंटो बाद हुई। बीरेन सिंह ने मंगलवार को राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी।

इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल पूछा कि, पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं। इसके जवाब में बीरेन सिंह ने कहा कि, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के कार्यकाल में भी मणिपुर में अशांति थी। क्या वो कभी वहां गए थे।

Exit mobile version