अहमदाबा , एजेंसी। अहमदाबाद में विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा गया है। शवों को रखने के लिए 170 ताबूत का ऑर्डर दिया गया। बड़ोदरा के शख्स ने बताया कि एअर इंडिया के मैनेजर ने फोन कर ताबूतों का ऑर्डर दिया।
इधर, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिटेंडेंट रजनीश पटेल ने शनिवार को कहा- अब तक 248 शवों का DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 6 का DNA मैच हुआ है।
पटेल ने कहा कि पूर्णिमाबेन पटेल का शव उनके परिवार को सौंपा गया है। एक और परिवार को बॉडी हैंडओवर की प्रक्रिया जारी है। 8 घायलों इलाज का चल रहा है, इसमें एक की हालत गंभीर है।
वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इससे पहले बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा था। इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।
