अहमदाबाद,एजेंसी। IPL 2025 के फाइनल से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थी। सेरेमनी में एयर-शो किया गया। इस दौरान एयरफोर्स ने तिरंगा फॉर्मेशन बनाया। बड़ी स्क्रीन पर सेना के पराक्रम का वीडियो भी दिखाया गया।
क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने अपने बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ‘मैं रहूं ना रहूं, भारत रहना चाहिए…’, ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू और सबसे आगे हिंदुस्तानी जैसे गाने गाए। इससे पहले कलाकारों ने बी प्राक के गाने ‘तेरी मिट्टी’ पर डांस किया। स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक मौजूद रहे।
4 फोटो देखिए

IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में अपने बेटों के साथ परफॉर्म करते शंकर महादेवन।
क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते आर्टिस्ट।
आर्टिस्ट ने बी प्राक के गाने ‘तेरी मिट्टी…’ पर डांस किया।
सेरेमनी के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं।
4 पॉइंट्स में दिन भर के अपडेट्स
- IPL फाइनल से पहले बारिश हुई टॉस से दो घंटे पहले अहमदाबाद के कई क्षेत्रों में बारिश होने लगी। लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र का मौसम साफ था।
- सुनक और गेल जैसी हस्ती मैच देखने पहुंची पंजाब-बेंगलुरु फाइनल देखने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल जैसी हस्तियां मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचीं।
- स्टेडियम की 5 लेयर सिक्योरिटी, 4 हजार पुलिस कर्मी तैनात मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। DCP भरत राठौर के अनुसार, 8 IPS सहित 4 हजार पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया।
- एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बड़ा, किराया 4 गुना तक महंगा IPL फाइनल देखने के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे कई शहरों से क्रिकेट फैंस यह मैच देखने आए। इससे एयरपोर्ट पर भीड़ देखने को मिली। किराया 4 गुना बढ़ गया था।
