DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाषण के बीच अजान सुनाई दी…डेढ़-मिनट नहीं बोले पायलट:सचिन ने कहा-चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र कमजोर कर रहे, भूपेश बघेल बोले-दिनदहाड़े हत्याएं हो रही

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का तीसरा दिन है। सचिन पायलट ने राजनांदगांव और दुर्ग में मोदी सरकार को वोट चोर बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया।

पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं भाषण के दौरान अजान की आवाज़ आई, तो पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद पायलट ने कहा कि वोट चोरों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। देशभर में वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठ रही है।

वहीं इसी सभा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई। वोटर लिस्ट में किसी का नाम काट दिया गया तो किसी का तीन-तीन बार नाम है। एक घर से सैकड़ों नाम भी सामने आए हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि वोट चोरी पर चुनाव आयोग चुप रहा, लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। बघेल ने बिजली कटौती पर कहा कि, कांग्रेस कार्यकाल में बिजली बिल नहीं बढ़ाया गया, लेकिन भाजपा ने आते ही पहले बिजली दरें बढ़ाई।

बिजली बिल हाफ योजना बंद किया। अब बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया और सांय-सांय कटौती हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता बिजली और बिल दोनों से परेशान है। किसान, मजदूर और जनता त्रस्त है। सरकार में जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है।

कांग्रेस की सभा की तस्वीरें-

राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा हुई।

राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा हुई।

राजनांदगांव में सभा से पहले पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया।

रैली से पहले सचिन पायलट ने गुरुद्वारा में माथा टेका।

रैली से पहले पायलट ने राजनांदगांव के एक निजी होटल में नेताओं से मुलाकात की थी।

भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, कहा- वोट चोर गद्दी छोड़

भिलाई में सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़।

वोट चोरी कर PM बने नरेंद्र मोदी- विकास उपाध्याय

वोट चोर गद्दी छोड़ सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि वोट चोरी करके नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में इसका आक्रोश दिख रहा है।

वोट चोरी करके भाजपा सरकार बना रही- देवेंद्र यादव

  • देवेंद्र यादव ने दुर्ग में सभा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है।
  • उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा अब आम जनता के साथ बच्चों तक की जुबान पर है।
  • ताम्रध्वज साहू बोले- जिंदा लोगों के नाम काट दिए
  • पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जीवित व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जबकि कुछ दिवंगत नेताओं के नाम अब तक शामिल हैं।
  • साहू का दावा है कि एक ही पते पर 250 से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। साहू ने इसे मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करार देते हुए जांच की मांग की।
  • वोट चोरी से 48 सीटों का फैसला भाजपा के पक्ष में गया- चौबेदुर्ग में वोट चोर, गद्दी छोड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पार्लियामेंट की 48 सीट ऐसी है जो वोट चोरी के जरिए भाजपा के पक्ष में गई।
    मीडिया भी यही बात कह रही है। अगर वोट चोरी नहीं होती तो आज देश में कांग्रेस की सरकार बनती। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते।










    बैज बोले- हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली भेजेंगे
  • बैज ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें, क्योंकि आने वाले समय में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के झूठ और विफलताओं को उजागर करना अब ज़रूरी है।
    छत्तीसगढ़ से हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली भेजकर चुनाव आयोग से पूछेंगे, वोट चोरी कैसी हुई।


    भूपेश बोले- भाजपा ने संस्कारधानी को बर्बाद कर दिया
  • भाजपा ने संस्कारधानी को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। गली-गली में शराब बिक रही है, युवा सट्टे में धकेले जा रहे हैं, पुलिस खुलेआम रिश्वत ले रही है और दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं।
    उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है ताकि संस्कारधानी की पहचान खत्म की जा सके।
    सभा के दौरान पीछे से युवाओं की आवाज गूंजी— ‘काका अभी जिंदा है… काका, तोर समय में बिजली बिल आधा रहिस, अब त बहुत बढ़ गे हवय।’


    ​​​​​​सिंहदेव बोले- चुनाव आयोग एक्शन ले ये हमारी मांग है
    राहुल गांधी देश के अहम मुद्दों पर बार-बार प्रमाण देकर अपनी बातों को मजबूती से रख रहे हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई शुरू करे ये हमारी मांग है।


    भाषण के बीच अजान सुनाई दी, डेढ़ मिनट रुके पायलट
  • सचिन पायलट ने मोदी सरकार को वोट चोर बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।
    राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।
    पायलट बोले— चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
    भाषण के दौरान अजान की आवाज़ आई, तो पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया।




    भूपेश बोले- विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई
  • सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई है।
    किसी का नाम तीन-तीन पर रिपीट है। किसी का नाम काट दिया गया है तो वहीं एक घर से सैकड़ों नाम शामिल हैं।
    इस सवाल निर्वाचन आयोग चुप था लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है।
    कांग्रेस कार्यकाल में बिजली बिल में नहीं बढ़ा। लेकिन भाजपा ने आते ही पहले बिजली बिल बढ़ाया। हाफ योजना बंद की। अब बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया। सांय-सांय बिजली कटौती भी हो रही है।


    राजनांदगांव: जयस्तंभ चौक पहुंची कांग्रेस की रैली
  • गुरुद्वारा चौक मानव मंदिर चौक होते हुए कांग्रेस की ‘वोट-चोर..गद्दी छोड़’ रैली जय स्तंभ चौक पहुंची।
    थोड़ी देर में सचिन पायलट सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी उपस्थित हैं।




    राजनांदगांव: पायलट ने गुरुद्वारा में मत्था टेका
  • रैली से पहले छत्तीसगढ़ी महतारी को पुष्प अर्पित करने के बाद सचिन पायलट ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में माथा टेका।
    इस दौरान उनके साथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव मौजूद थे।







    पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया
  • राजनांदगांव में रैली से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया।
    इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे। आज भी टीएस बाबा कार ड्राइव करते हुए पहुंचे थे, उनके साथ आगे की सीट पर पायलट बैठे हुए थे।


    राजनांदगांव: रैली से पहले होटल में नेताओं से मिले पायलट





Exit mobile version