DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हरदीकला में आयोजित गौरा गौरी कार्यक्रम में शामिल हुए अजय जायसवाल


कोरबा/ भिलाई बाजार। ग्राम हरदीकला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरा गौरी पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मड़ाई मेला का भी आयोजन किया गया। ग्राम में गौरा गौरी पूजन लगभग 15 पूर्व से मनाया जा रहा है, जहाँ क्षेत्रवासी काफी उत्साह के साथ मड़ाई मेला का आनंद उठाते हंै। जहाँ जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल शामिल हुए। साथ में संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र यादव, श्रम सेवा भू विस्थापित समिति से गोविंदा सारथी, अशोक पटेल,विष्णु पटेल,कमलेश प्रजापति, संजय यादव शामिल हुए। अजय जायसवाल का पूजन समिति के सदस्यों, युवा साथियों और महिला समिति के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम अजय जायसवाल द्वारा पूजा की गई और ग्राम वासियों की खुशहाली-सुख, समृद्धि की कामना की गई। गौरा-गौरी पूजन के दौरान पर्रा लड़ाई विशेष आकर्षण का केंद्र होता है, जिसमे ग्राम के युवा, महिलाएं बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हंै । मुख्य अतिथि अजय जायसवाल भी पर्रा लड़ाई में शामिल होकर उपस्थितजनों की खुशियां दोगुनी की।

Exit mobile version