DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात हटाई गई,:गौरेला नगर-पालिका कैंपस में डैमेज मिली, 3 दिन पहले स्थापित की गई थी, JCCJ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,एजेंसी। गौरेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाने का वीडियो सामने आया है। रविवार देर रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया। तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी। अब मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था।

रात सवा 2 बजे प्रतिमा को हटाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात 2:18 बजे क्रेन की मदद से महज 4 मिनट में प्रतिमा को हटाया गया। घटना के विरोध में अमित जोगी और JCC(J) कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। गौरेला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब प्रतिमा को वापस उसी जगह पर स्थापित किया गया है।

प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन फिर मूर्ति स्थापना की तस्वीरें देखिए-

अजीत जोगी की प्रतिमा के पास बैठे हुए उनके बेटे अमित जोगी के साथ जेसीसीजे कार्यकर्ता।

गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे पर अजीत जोगी की प्रतिमा को फिर से स्थापित किया गया।

जेसीसीजे कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रतिमा को दोबारा उसी जगह पर लाया गया।

प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे अमित जोगी।

प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे अमित जोगी।

जेसीसीजे कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

नगर पालिका कैंपस में डैमेज मिली प्रतिमा

बाद में प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋचा चंद्राकर और एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

ठेकेदार को प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे

बता दें कि तीन दिन पहले जब यह प्रतिमा रातों-रात लगाई गई थी, तब नगरपालिका के सीएमओ नारायण साहू ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने ठेकेदार गणेश कंस्ट्रक्शन को 24 घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है।

तीन दिन पहले स्थापित की गई प्रतिमा रातों-रात गायब हो गई थी।

Exit mobile version