DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आकाश टंडन का सीजीपीएससी में चयन, बने कामर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा के पाचार्य पी एल टंडन के पुत्र आकाश टंडन ने सीजीपीएससी में सफलता अर्जित कर वाणिज्यिक कर निरीक्षक पद के लिए चयनित हुआ है। सीजीपीएससी में सफलता प्राप्त कर आकाश टंडन ने परिवार, क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया है।
आकाश कुमार टंडन प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। बीकन इंग्लिश स्कूल रजगामार में प्रारंभिक शिक्षा होने के बाद 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने निर्मला कांवेंट स्कूल कोसाबाड़ी कोरबा से पूरी की। उन्होंने पीईटी परीक्षा पास कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी भिलाई में प्रवेश लिया और बीई इलेक्ट्रिकल उत्तीर्ण हुए।
इंजीनियरिंग के बाद आकाश ने सीजीपीएससी की तैयारी बिलासपुर में रहकर शुरू की और वे प्रथम प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। असफलता से सीख लेते हुए आकाश ने और अधिक अनुशासित रहते हुए अपनी मेहनत जारी रखी। उनका फोक्स सफलता पर थी और अपनी कमियों को पहचानते हुए लक्ष्य हासिल की। दूसरे प्रयास में वे अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे और कामर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए।
आकाश टंडन मूलत: जांजगीर-चाम्पा जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के ग्राम तुमीडीह के निवासी हैं। कामर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयन की खबर मिलते ही उनके घर सहित पूरे गांव में खुशियां दौड़ गई। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़ी बहन, शिक्षकगणों एवं मित्रों को दिया है। उनकी सफलता पर ईष्टजनों, परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों ने बधाई दी है और सतत् सफलता की कामना की।

Exit mobile version