DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

क्लास-रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब:शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप, ग्रामीण बोले-मैन्यू के मुताबिक नहीं मिलता मिड-डे मील

गरियाबंद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शिक्षक पर शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने का आरोप है। इसके अलावा क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली है। हालांकि, शिक्षक शराब लेकर स्कूल आने की बात से इनकार कर रहा है।

इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बच्चों के पेरेंट्स ने मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मैन्यू के हिसाब से बच्चों को खाना नहीं दिया जा रहा है।

इधर, शराबखोरी के मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। उनका कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला मैनपुर ब्लॉक के ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा का है।

क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली।

शिक्षक सतीश कुमार दुबे पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप है।

पेरेंट्स ने मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

पेरेंट्स ने मिड-डे-मील को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

स्कूल में 24 बच्चे, 2 शिक्षकों की तैनाती

जानकारी के मुताबिक, ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में करीब 24 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में 2 शिक्षकों की तैनाती है, जिसमें शिक्षक सतीश कुमार दुबे भी शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल समय के दौरान सतीश दुबे महुआ शराब के नशे में पाए गए।

मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बना लिया। वीडियो में शिक्षक न तो ठीक से खड़े हो पा रहा है और न ही ठीक से बात करते नजर आ रहा है। इसके अलावा फर्श पर एक बोतल में शराब रखी हुई थी।

ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में करीब 24 बच्चे पढ़ते हैं।

शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

शिक्षक के इस तरह स्कूल पहुंचने को लेकर ग्रामीणों और पेरेंट्स में नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षकों पर बच्चों को पढ़ाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में स्कूल समय में नशे की हालत में पहुंचना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

BEO ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पर भी सवाल

ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन को लेकर भी शिकायत की है। आरोप है कि बच्चों को निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। लंबे समय से बच्चों को सिर्फ दाल-चावल परोसे जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है।

BEO ने दिए जांच के निर्देश

मामले को लेकर मैनपुर बीईओ देवनाथ बघेल का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version