संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा:– छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कुल 307 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जिसमें बांकी मोगरा के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर संजय आजाद को नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति लंबे समय से अटकी हुई थी, लेकिन एआईसीसी पदाधिकारियों और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद अब सहमति बनाते हुए प्रदेश में कुल 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है।
जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होने के तुरंत बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
नियुक्ति के खबर के बाद जिला समेत पूरे क्षेत्र के कांग्रेस नेतागण व कार्यकर्ताओं ने संजय आजाद को बधाई देते हुए आशा जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, एआईसीसी पदाधिकारियों और प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही ब्लॉक बांकी मोगरा की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें कार्यकारणी की गठन की जानी है, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
